आज शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय कार्यालय देसी मेहमानदारी नजदीक पुराना बस स्टैंड पटियाला में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर

0
WhatsApp Image 2023-10-31 at 5.29.38 PM

आज शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय कार्यालय देसी मेहमानदारी नजदीक पुराना बस स्टैंड पटियाला में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर देश के अमर शहीद भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की शहादत की बरसी पर उनकी कुर्बानी को याद करते हुए श्री पवन गुप्ता जी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान की ओर से और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनकी फोटो पर फूल मालाएं चढ़ा कर अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बोलते हुए श्री पवन गुप्ता जी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान ने भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी को बहुत ही बहादुर निडर और बेमिसाल नेतृत्व करने वाली शक्तिशाली महिला नेता करार दिया। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने देश की एकता अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी परंतु देश को अपनी सेवाएं देने में पूरी अनुशासन एवम बहादुरी के साथ काम किया। देश विरोधी शक्तियों के साथ अंतिम सांस तक लड़ती रही। उन्होंने कहा कि शिवसेना हिंदुस्तान किसी पार्टी के विशेष विचारधारा के नेता को श्रद्धांजलि नहीं दे रही और ना ही उनकी सभी नीतियों को सही मानती है परंतु जिस ढंग से उन्होंने देश की एकता अखंडता के लिए अपनी शहादत दी है उस शहादत को शिवसेना हिंदुस्तान नमन करती है।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शिवसेना हिंदुस्तान के वरिष्ठ नेत्री श्रीमती स्वराज घुम्मन भाटिया प्रधान उत्तरी भारत हिंदुस्तान महिला सेना, श्रीमती कांता बंसल उप प्रधान उत्तरी भारत हिंदुस्तान महिला सेना, श्री रविंद्र सिंगला उपाध्यक्ष पंजाब, श्री क्षमाकांत पांडे उप प्रधान पंजाब, श्री अमरजीत बंटी पंजाब चेयरमैन हिंदुस्तान युवा सेना, श्री कृष्ण कुमार गाबा पंजाब अध्यक्ष हिंदुस्तान व्यापार सेना, एडवोकेट श्री पंकज गौड़ पंजाब अध्यक्ष हिंदुस्तान अधिवक्ता सेना, एडवोकेट श्री अमन गर्ग प्रदेश महासचिव शिवसेना हिंदुस्तान पंजाब, श्री हितेश रिंकू पंजाब अध्यक्ष आईटी शिवसेना हिंदुस्तान , श्री राकेश कुमार जिला उपाध्यक्ष पटियाला, श्री विशाल कुमार युवा नेता पटियाला, इत्यादि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवंम कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

test