शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता के पिता हीरा लाल गुप्ता पंचतत्व में विलीन: विभिन्न समाजिक तथा राजनैतिक नेताओं ने दी श्रद्धाजंली

0
WhatsApp Image 2024-08-17 at 18.10.04

पटियाला
शिव सेना हिंदुस्तान राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता को उस समय गहरा सदमा लगा जब उनके पिता हीरा लाल गुप्ता का कुछ दिनों की बीमारी के बाद 83 वर्ष की आयु में देहान्त हो गया।
श्री हीरा लाल गुप्ता अपनी पत्नी और 3 बेटों पवन कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता और वरिंदर गुप्ता और 2 बेटियों के हंसते खेलते पूरे परिवार को छोड़ सासांरिक यात्रा पूरी करते हुए पंच तत्वों में विलीन हो गए।
श्री हीरा लाल गुप्ता को जूना अखाड़ा की ओर से भुवनेश्वरी नंद गिरि, शंकरानंद गिरि, ब्रह्मानंद गिरि, पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर की ओर से रजनीश शौरी, भाजपा पंजाब के कार्यकारी सदस्य गुरजीत सिंह ढिल्लों, के के मल्होत्रा, पूर्व मेयर संजीव बिट्टू, आम आदमी पार्टी से सुरजीत सिंह अबलोवाल, पूर्व वरिष्ठ उप महापौर कबीर दास, संजीव बबला, कैलाश शर्मा, राजिंदर पाल सिंह आनंद वरिष्ठ उपाध्यक्ष खत्री महासभा पंजाब और कई राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
वहीं दैनिक प्रेस की ताकत प्रधान संपादक शिव नारायण जांगड़ा और गरजदी स्वर के प्रधान संपादक डा. भाई परमजीत सिंह के अलावा कई पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी.
शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण शर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार हेम राज गोयल, संजीव डेम, क्षमाकांत पांडे, रविंदर सिंगला, एडवोकेट पंकज गोड़, हरियाणा अध्यक्ष जहांगीर मोर, अखिल गुप्ता, अजय चैहान, कृष्ण चैहान, कृष्ण कुमार गाबा, अमरजीत बंटी, राकेश बंसल, हितेश रिंकू, भोला शर्मा, अरविंद गोतम, पत्रकार मनोज छाबड़ा, राज कुमार, साहिल गोयल, हिंदुस्तान महिला सेना की उत्तर भारत अध्यक्ष स्वराज घुम्मन भाटिया, कांता बंसल, नीलम शर्मा आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

test