शिवसेना हिंदुस्तान का 30 मार्च 2024 को 21वां स्थापना दिवस

0
IMG-20240330-WA0001

शिवसेना हिंदुस्तान का 30 मार्च 2024 को 21वां स्थापना दिवस देश के 18 प्रदेशों में पार्टी के प्रदेश मुख्य कार्यालय एवं जिला मुख्य कार्यालय समेत विभिन्न नगर इकाइयों के कार्यालय में बड़े पैमाने पर धूमधाम से मनाया गया।

इसी कड़ी के अंतर्गत पंजाब में राष्ट्रीय स्तर पर पटियाला के भगवान श्री भूतनाथ मंदिर में विशाल हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के एवं प्रदेश स्तर सहित बड़े-बड़े नेता कार्यकर्ता हवन यज्ञ में शामिल हुए। पार्टी के 21 में स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित इस हवन यज्ञ को श्री राम हनुमान सेवा दल के प्रसिद्ध विद्वान पंडित श्री बद्री प्रसाद एवं पंडित श्री शिव भारद्वाज द्वारा विधि विधान द्वारा संपन्न करवाया गया। इस हवन यज्ञ की समाप्ति पर शिवसेना हिंदुस्तान के मजबूत और शक्तिशाली होने का आशीर्वाद दिया गया। इस हवन यज्ञ की मुख्य पूजा जजमान के तौर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता जी उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन गुप्ता जी द्वारा संयुक्त रूप से करवाई गई।
हवन यज्ञ की समाप्ति के बाद पार्टी के ओर से एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय नेताओं ने 21 में स्थापना दिवस के अवसर पर अपने अपने क्रांतिकारी विचारों से और अपने तजुर्बों से शिवसेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया। शिवसेना हिंदुस्तान के इस कार्यक्रम में श्री राम हनुमान सेवा दल की ओर से धर्म प्रचारक श्रीमती बीना बंसल,श्री मति कमला बाजाज श्रीमती नीलम शर्मा, एवं श्री रमेश कुमार जी ने भजन गाकर सभी कार्यकर्ताओं को भगवान श्री जी के चरणों में जोड़ने का सफल प्रयास किया

श्री पवन गुप्ता जी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान ने संबोधित करते हुए कहां की पार्टी के 21 वे स्थापना दिवस कि देशभर के पार्टी के कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और शुभकामनाएं। शिवसेना हिंदुस्तान के आम कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के दृढ़ संकल्प के कारण आज देश भर में हिंदुत्व की अलख जगा रहा है। उन्होंने शिवसेना हिंदुस्तान के देश भर के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमें देश की सेवा में मजबूती से लगने की जरूरत है क्योंकि हिंदुस्तान की एकता अखंडता से खिलवाड़ करने के लिए विदेश की धरती से हमेशा प्रयास किए जाते रहते हैं ऐसी हालत में शिवसेना हिंदुस्तान के संगठन को मजबूत बनाने की बहुत आवश्यकता है राजनीति से भी ज्यादा जरूरत है की ऐसी रणनीति बनाई जाए जिससे हमारा देश हर प्रकार के साजिश का मुंह तोड़वा जवाब दे सके। उन्होंने आखिर में शिवसेना हिंदुस्तान के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार और धन्यवाद प्रकट किया जिन्होंने पिछले 21 वर्षों में शिवसेना हिंदुस्तान के मंच को मजबूत बनाने का हर संभव प्रयास किया।

इस कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में श्री क्षमाकांत पांडे उप प्रधान पंजाब एवं जिला प्रभारी पटियाला, श्रीमती स्वराज घुमान भाटिया प्रधान उत्तरी भारत हिंदुस्तान महिला सेना, श्रीमती कांता बंसल उप प्रधान उत्तरी भारत हिंदुस्तान महिला सेना, श्री हेमराज गोयल राष्ट्रीय सलाहकार, श्री कृष्ण कुमार गाबा पंजाब प्रधान हिंदुस्तान व्यापार सेना, श्री अमरजीत बंटी पंजाब प्रभारी हिंदुस्तान युवा सेना पंजाब, श्री हितेश कुमार रिंकू हिंदुस्तान आईटी सेना पंजाब, श्री रविंद्र सिंगला उप प्रधान पंजाब श्री जगदीश रायका पंजाब चेयरमैन श्री राम हनुमान सेवा दल, श्री चंद शर्मा खजांची श्री राम हनुमान सेवा दल, श्रीमती सुमन गुप्ता पंजाब अध्यक्ष श्री राम हनुमान सेवा दल (महिला शाखा) श्रीमती रीता गोयल प्रदेश महासचिव श्री राम हनुमान सेवा दल (महिला शाखा) श्री हेमंत शर्मा रिटायर्ड डीएसपी पंजाब पुलिस, श्रीमती हर्ष बजाज जिला अध्यक्ष हिंदुस्तान महिला सेना पटियाला, श्री दीपक वशिष्ठ जिला अध्यक्ष पटियाला श्री रिंकू शर्मा जिला उपाध्यक्ष पटियाला श्री हरप्रीत शर्मा जिला उपाध्यक्ष पटियाला, श्री नन्द लाल(नाभा) श्री राकेश कुमार जिला उपाध्यक्ष पटियाला, जिला उपाध्यक्ष पटियाला, हिंदुस्तान व्यापार सेना बस स्टैंड पटियाला के पदाधिकारी श्री राजेश कुमार श्री तरुण आहूजा श्री संजीव बाबा एवं अन्य पदाधिकारी एवं ऑटो सेना पटियाला के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

test