नगर निगम के नए कमिश्नर श्री आदित्या डेचवाल से मुलाकात की।
आज शिव सेना हिंदुस्तान एवम् हिंदुस्तान शक्ति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन कुमार गुप्ता जी के दिशा निर्देशों पर आज शिव सेना हिंदुस्तान के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम के नए कमिश्नर श्री आदित्या डेचवाल आई. ए. एस. से मुलाकात की। जिसमें शिवसेना हिंदुस्तान के प्रतिनिधि मंडल ने शहर में आ रही विभिन्न दिक्कतों के संदर्भ में बातचीत की । जिसमें मुख्य रूप से बढ़ रही ट्रैफिक समस्या , स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा , टूटी हुई सड़कें, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के पास लगने वाली ट्रैफिक समस्या, श्री काली माता मंदिर के सामने मॉल रोड पर लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या एवम 23 नंबर फाटक या 24 नंबर फाटक पर अंडर ब्रिज बनाने आदि के संबंध में चर्चा हुई। जिसको श्री आदित्या डेचवाल आई ए एस नगर निगम कमिश्नर पटियाला ने बड़े ध्यान से सुना एवम् इन मुद्दों पर जल्द कारवाई करने का भरोसा दिया।इस मीटिंग में मुख्य रूप में शामिल श्री कृष्ण कुमार गाबा पंजाब प्रधान हिंदुस्तान व्यापार सेना शिव सेना हिंदुस्तान, श्री क्षमाकांत पांडे उप प्रधान पंजाब शिव सेना हिंदुस्तान एवम् प्रभारी उत्तर प्रदेश एवम् श्री पंकज गौड़ एडवोकेट पंजाब प्रमुख हिन्दुस्तान अधिवक्ता लीगल सेना पंजाब शिव सेना हिंदुस्तान आदि सीनियर नेता शामिल हुए।