श्री पवन गुप्ता जी के निवास एवं कार्यालय दर्शन सिंह नगर अलीपुर रोड पटियाला में आयोजित
शिवसेना हिंदुस्तान की महिला शाखा हिंदुस्तान महिला सेना को उसे समय भारी बल मिला जब श्रीमती हर्ष बजाज प्रसिद्ध व्यापारी एवं समाज सेविका बड़े उत्साह के साथ आज महिला सेना में पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख श्री पवन गुप्ता जी के निवास एवं कार्यालय दर्शन सिंह नगर अलीपुर रोड पटियाला में आयोजित एक सादे छोटे से कार्यक्रम में हिंदुस्तान महिला सेना में शामिल होने की घोषणा की।
इस अवसर पर श्री पवन गुप्ता जी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान एवं हिंदुस्तान शक्ति सेना ने भगवा पटका पहना कर उन्हें पार्टी में शामिल करने की घोषणा की। श्रीमती हर्ष बजाज को पार्टी में शामिल करने के समय श्री हेमराज गोयल राष्ट्रीय सलाहकार शिवसेना हिंदुस्तान, हिंदुस्तान महिला सेना के उत्तर भारत के अध्यक्ष श्रीमती स्वराज घुम्मन भाटिया धर्मपत्नी स्वर्गीय ललित भाटिया भूतपूर्व डीजीपी पंजाब पुलिस, श्रीमती कांता बंसल उप प्रधान उत्तरी भारत हिंदुस्तान महिला सेना, श्री कृष्ण कुमार गाबा पंजाब अध्यक्ष हिंदुस्तान व्यापार सेना, श्री राकेश कुमार जिला उपाध्यक्ष पटियाला इत्यादि वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
श्रीमती हर्ष बजाज को पार्टी में शामिल करवाने के बाद पार्टी की महिला इकाई के वरिष्ठ नेत्रियों श्रीमती स्वराज घुमान भाटिया जी एवं श्रीमती कांता बंसल जी से विचार विमर्श करने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख श्री पवन गुप्ता जी ने श्रीमती हर्ष बजाज को महिला इकाई पटियाला का जिला अध्यक्ष पटियाला नियुक्त करने की घोषणा की।
इस घोषणा के बाद श्रीमती स्वराज घुम्मन भाटिया ने आशा व्यक्त की की श्रीमती हर्ष बाजाज अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि श्रीमती हर्ष बाजाज जल्दी ही अपनी नई जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगी। श्रीमती कांता बंसल जी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने श्रीमती हर्ष बजाज को महिला इकाई का जिला अध्यक्ष पटियाला नियुक्त होने पर बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी।
श्री पवन गुप्ता जी ने इस अवसर पर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज श्रीमती हर्ष बजाज के संगठन की महिला इकाई में शामिल होने से शिवसेना हिंदुस्तान की महिला इकाई मजबूत हुई है और महिलाओं को संगठित करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान सेहत सुविधाओं के क्षेत्र में जो प्रयास कर रहे हैं वह केवल उद्घाटन के अवसर तक ही नहीं रहने चाहिए बल्कि उसकी ओर सरकार का सदैव ध्यान बना रहना चाहिए।
पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब के कई शहरों में अचानक किया जा रहे दौरो का शिवसेना हिंदुस्तान जोरदार स्वागत करती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मुख्यमंत्री पंजाब इस प्रकार के अचानक दौरे अगर सड़क मार्ग द्वारा करें तो बहुत अच्छे परिणाम निकलेंगे।