शिवसेना हिंदुस्तान के नेताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में शिवसेना हिंदुस्तान का 21 वा स्थापना दिवस जोरदार ढंग से मनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। इस बार 21 वा स्थापना दिवस पटियाला के प्रसिद्ध श्री भूतनाथ जी के मंदिर में विशाल हवन यज्ञ का आयोजन करके 30 मार्च 2024 को सुबह 10:00 बजे मनाने का निर्णय किया गया।
इस बैठक को संबोधित करते हुए शिवसेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता जी ने देश भर के शिवसेना हिंदुस्तान के नेताओं को सभी प्रदेश के अध्यक्षों से यह जोरदार अपील की कि वह अपने-अपने प्रदेश और जिला स्तर पर इस प्रकार के आयोजन करके शिवसेना हिंदुस्तान का 21वां स्थापना दिवस धार्मिक रीति रिवाज से भव्य रूप से मनाने का प्रयास करें। इस अवसर पर शिवसेना हिंदुस्तान के 21 वर्ष के शानदार धार्मिक सामाजिक एवं राजनीतिक सफर की जानकारी कार्यकर्ताओं में बताने का प्रयास करें।
उन्होंने जिला पटियाला के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह बड़ी संख्या में श्री भूतनाथ मंदिर पटियाला में सुबह 10:00 बजे पधारे और इस अवसर पर सनातन धर्म के विधि विधान के अनुसार किए जा रहे हवन यज्ञ में शामिल हो। इस हवन यज्ञ के उपरांत शिवसेना हिंदुस्तान के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के शानदार 21 साल के सफर के बारे में जानकारी देंगे। उसके बाद लंगर प्रसाद एवं लड्डू का वितरण किया जाएगा।
पार्टी के 21 वे स्थापना दिवस को मनाने के लिए तैयारी के संबंध में आयोजित इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार श्री हेमराज गोयल, पार्टी की महिला शाखा के उत्तर भारत की अध्यक्ष श्रीमती स्वराज घुम्मन भाटिया, श्रीमती कांता बंसल उप प्रधान उत्तरी भारत हिंदुस्तान महिला सेना, श्री कृष्ण कुमार गाबा पंजाब प्रधान हिंदुस्तान व्यापार सेना, श्री शमाकांत पांडे उप प्रधान पंजाब जिला प्रभारी पटियाला एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी, एडवोकेट श्री पंकज गौर पंजाब अध्यक्ष हिंदुस्तान अधिवक्ता लीगल सेना, श्री रविंद्र सिंगला उपाध्यक्ष शिव सेना हिंदुस्तान पंजाब, श्री अमरजीत बंटी पंजाब चेयरमैन हिंदुस्तान युवा सेना, श्री हितेश रिंकू पंजाब अध्यक्ष आईटी सेना, श्रीमती हर्ष बजाज जिला प्रधान हिंदुस्तान महिला सेना पटियाला,श्री राकेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष पटियाला श्री नंदलाल शर्मा जिला उपाध्यक्ष पटियाला, हिंदुस्तान व्यापार सेना पुराना बस स्टैंड पटियाला के पदाधिकारी श्री राजेश कुमार श्री तरुण आहूजा श्री संजीव बाबा इत्यादि नेता उपस्थित रहे