*प्रेस नोट*
आज पटियाला में बाढ़ की स्थिति बनने पर श्री पवन गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सेना हिंदुस्तान के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के वस्तु स्थिति को जानने के लिए और प्रशासन के द्वारा किए गए राहत प्रयासों को जानकारी लेने के लिए बड़ी नदी के साथ-साथ रहने वाले कॉलोनियों में दौरा किया। बड़ी नदी के दौरे के दौरान यह जानकारी आम जनता ने बातचीत करते हुए श्री पवन गुप्ता जी को बताया कि अगर नदी के दूसरे किनारे को भी बढ़ा और पका किया जाता तो बाढ़ की स्थिति नहीं बनती और आम जनता का नुकसान नहीं हो पाता। बाढ़ के दौरे के दौरान शिव सेना हिंदुस्तान के वरिष्ठ नेता श्रीमती स्वराज घुम्मन भाटिया प्रधान उत्तरी भारत हिंदुस्तान महिला सेना श्रीमती कांता बंसल उप प्रधान उत्तरी भारत हिंदुस्तान महिला सेना, श्री राजेंद्र पाल आनंद रिटायर्ड डीएसपी पंजाब पुलिस वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंजाब, श्री रविंद्र सिंगला उप प्रधान पंजाब, श्री राकेश कुमार जिला उपप्रधान पटियाला इत्यादि नेता साथ में थे।
श्री पवन गुप्ता जी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रेम पैलेस में लगाए गए राहत कैंप का भी दौरा किया वहां भी बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिया कि हमारा संगठन अपने सामर्थ्य के अनुसार उनकी मदद करेंगे। बाढ़ पीड़ितों ने राहत कैंप में श्री पवन गुप्ता जी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सेना हिंदुस्तान से बात करते हुए बताया कि उन्हें जिला प्रशासन पटियाला की ओर से खाने पीने की सारी वस्तुएं समय अनुसार मिल रहे हैं दवाइयां भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं परंतु छोटे बच्चों को दूध पीने को नहीं मिल रहा है यह बात सुनने के बाद श्री पवन गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सेना हिंदुस्तान ने तुरंत घोषणा की पीने के दूध का प्रबंध शिव सेना हिंदुस्तान की ओर से किया जाएगा और श्री राजिंदर पाल आनंद रिटायर्ड डीएसपी पंजाब पुलिस वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव सेना हिंदुस्तान ने पहले दिन की सेवा व्यक्तिगत रूप से प्राप्त की और शाम को छोटे-छोटे बच्चों को दूध बांटने के लिए 1 क्विंटल दूध का प्रबंध किया। दूसरे दिन की सेवा का प्रबंध की जिम्मेदारी शिव सेना हिंदुस्तान की महिला शाखा श्रीमती स्वराज घुमन भाटिया एवं श्रीमती कांता बंसल ने ली है।
शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता जी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम सभी समाजसेवी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर इस कुदरती आफत के दौरान पटियाला की जनता की सेवा में आगे आना चाहिए इस समय राजनीति करने का समय नहीं है हमें जिला प्रशासन पटियाला एवं पंजाब सरकार का सहयोग करते हुए आम जनता की सेवा के लिए जो कुछ भी हो सके तत्काल रुप से करना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन एवं पंजाब सरकार से अपील की कि वह बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई के लिए दिल खोलकर फंड उपलब्ध कराएं।