शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय प्रमुख श्री पवन गुप्ता जी ने किया राजस्थान का दो दिवसीय दौरा ।
शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता जी ने हाल ही में दो दिवसीय राजस्थान का दौरा किया इस दौरे के दौरान जहां उन्होंने राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक धामों का जिसमें श्री सालासर श्री खाटू श्याम जी एवं श्री मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन किए जिसमें उनके परिवार के सदस्यों के साथ साथ शिव सेना हिंदुस्तान के वरिष्ठ नेता श्री कृष्ण शर्मा श्री संजीव देव सहित राजस्थान प्रदेश का नाम रोशन के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट श्री विमल शर्मा श्री राम अवतार शर्मा संगठन मंत्री राजस्थान श्री गोपाल शर्मा उपाध्यक्ष राजस्थान एवं श्री रामदयाल मीणा इत्यादि नेता साथ रहे।
शिव सेना हिंदुस्तान राजस्थान प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक जयपुर में आयोजित की गई इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता जी ने की। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवम राजस्थान प्रदेश के प्रभारी श्री कृष्ण शर्मा, पंजाब से विशेष रूप से आए श्री संजीव देव पंजाब प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के अलावा शिव सेना हिंदुस्तान राजस्थान प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट श्री विमल शर्मा, राजस्थान के वरिष्ठ नेता मुकेश सैनी मालिक राज आंगन रिजॉर्ट ,डॉ विजय पहाड़ीवाल प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ
गंगा शरण गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठममता गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष महिला सेना राजस्थान प्रदेशश्रीरामावतार शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष रामदयाल मीणा बूंदी जिला प्रभारी श्रीगोपाल शर्मा उपाध्यक्ष राजस्थान एवं अजमेर जिला प्रभारी श्रीपुखराज किशनगढ़ युवा सेना प्रभारी श्री संजय कांड गंगानगर प्रभारी श्री राजू देवासी जिला अध्यक्ष पाली श्रीकृष्ण शर्मा प्रदेश महासचिव पाली से श्री देवेश जैन एडवोकेट महासचिव विधि प्रकोष्ठरुद्र प्रताप पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा सेना इत्यादि वरिष्ठ नेता बैठक में उपस्थित रहे। श्री पवन गुप्ता जी का जयपुर में शिव सेना हिंदुस्तान राजस्थान प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस बैठक में जोरदार स्वागत किया। राजस्थान का गौरव और सम्मान साफा पगड़ी पहनाकर जोरदार सम्मान किया गया। शिव सेना हिंदुस्तान राजस्थान प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के सहित राजस्थान में संगठन की स्थिति के बारे में बहुत गहनता से विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में आने वाले दिनों में संगठन को बहुत मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया गया और यह भी तय किया गया कि राजस्थान प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव में पार्टी अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। संगठन को मजबूत बनाने के लिए बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता जी राजस्थान के विभिन्न जिलों में आगामी दिनों में तूफानी दौरा करेंगे इस बारे में विस्तारपूर्वक रणनीति बनाने के लिए 5 अगस्त 2023 को जयपुर में शिव सेना हिंदुस्तान के राजस्थान प्रदेश के सभी जिला प्रमुखों को एवं उनके सहयोगी पदाधिकारियों को एक दिवसीय बैठक के लिए बुलाया गया है इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रमुख श्री पवन गुप्ता जी खुद करेंगे।विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से प्रदेश भर में स्वागत और सम्मान किया गया जयपुर में सम्मान करने आने वाले विभिन्न सामाजिक संगठनों के संगठनों के नेता एवं कार्यकर्ता जिनमे धार्मिक संगठन की ओर से चंद्रभान शर्मा विश्व सनातन संघ की ओर से अपने सैकड़ों साथियों के सहित श्री पवन गुप्ता जी राष्ट्रीय अध्यक्ष सेना हिंदुस्तान के स्वागत के लिए पहुंचे और पूर्व मालाओं के साथ उनका स्वागत किया उल्लेखनीय है कि चंद्रभान जी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिव सेना हिंदुस्तान राजस्थान प्रदेश रह चुके हैं।
श्री सुमित खंडेलवाल मयअपनी टीम के विश्व हिंदू परिषद जयपुर के वरिष्ठ साथियों के साथ मिलकर उन्होंने भी शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
श्री सी पी सैनी माली समाज की ओर से अपने साथियों सहित उन्होंने भी जयपुर में देर रात आगमन पर श्री मुकेश सैनी राज आंगन रिजॉर्ट के मालिक के साथ मिल कर स्वागत किया।
एक प्रेस नोट जारी कर शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय महामंत्री एवम राजस्थान प्रदेश प्रभारी राजस्थान श्री कृष्ण शर्मा जी ने सूचना दी |






