लोकसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद लेने प्रसिद्ध घडाम में माता कौशल्या देवी जी के जन्म स्थान मंदिर में माथा टेकने के लिए विशेष रूप से पहुंचे….

शिवसेना हिंदुस्तान एवं हिंदुस्तान शक्ति सेना पटियाला लोकसभा के संयुक्त उम्मीदवार श्री कृष्ण कुमार गाबा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता जी के नेतृत्व में पटियाला के प्रसिद्ध घडाम में माता कौशल्या देवी जी के जन्म स्थान मंदिर में माथा टेकने के लिए विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने विशेष रूप से श्री कौशल्या धाम में माता कौशल्या जी के दर्शन किए और प्रार्थना की कि माता जी का आशीर्वाद से लोकसभा चुनाव में उनको विजय प्राप्त हो ताकि वह लोकसभा में जाकर माता कौशल्या धाम को सुंदर और भव्य बनाने की मांग कर सकें।

इसके बाद श्री पवन गुप्ता जी के नेतृत्व में पार्टी के लोकसभा के उम्मीदवार श्री कृष्ण कुमार गाबा जी के देवीगढ़ पहुंचने पर श्री रघुवीर सिंह गुर्जर प्रसिद्ध समाज सेवक के नेतृत्व में सैकड़ो देवीगढ़ के निवासियों ने फूल मलाये डालकर जोरदार स्वागत किया। देवीगढ़ के नगर में कार्यकर्ताओं की बैठक कर अपने चुनाव प्रचार अभियान को और तेज बनाने के लिए रणनीति बनाई। जिसके तहत देवीगढ़ में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसको संबोधित करते हुए श्री पवन गुप्ता जी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान एवं हिंदुस्तान शक्ति सेना ने कहां की भाजपा ने जिस प्रकार किसानों के साथ वादा करके उनके साथ वायदा खिलाफी की है शिवसेना हिंदुस्तान और हिंदुस्तान शक्ति सेना इसकी कड़ी निंदा करती है। भाजपा में केंद्र की सरकार है और उन्होंने दिल्ली की सड़कों में बैठे हुए किसानों के साथ जो समझौता किया था उसको पूरा किया जाना चाहिए था। किसानों की मांगे अगर गलत थी तो फिर केंद्र की भाजपा सरकार को उनकी मांगे कतई स्वीकार नहीं करनी चाहिए थी। परंतु केंद्र सरकार को मांगे स्वीकार करने के बाद पीछे हटना किसी भी प्रकार से ठीक नहीं था। घड़ाम से माता कौशल्या जी के दर्शन करने के दौरान और देवीगढ़ के कस्बे में प्रचार अभियान के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीमती स्वराज घुम्मन भाटिया प्रधान उत्तरी भारत हिंदुस्तान महिला सेना, श्रीमती कांता बंसल उप प्रधान उत्तरी भारत हिंदुस्तान महिला सेना, श्री रविंद्र सिंगला चेयरमैन पंजाब, श्री शमाकांत पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंजाब, एडवोकेट पंकज गौर पंजाब अध्यक्ष हिंदुस्तान अधिवक्ता सेना, श्री हितेश रिंकू पंजाब अध्यक्ष आईटी सेना,श्री राकेश कुमार जिला उपाध्यक्ष पटियाला श्री नंदलाल जिला उपाध्यक्ष पटियाला श्री भोला शर्मा नगर अध्यक्ष पटियाला श्रीमती हर्ष बजाज जिला अध्यक्ष महिला सेना भी साथ रहे।