शिव सेना हिंदुस्तान ने पटियाला, पंजाब में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की……
शिवसेना हिंदुस्तान को पटियाला पंजाब में उसे समय बड़ी सफलता मिली जब शिवसेना हिंदुस्तान के रह चुके पूर्व युवा नेता श्री राजेश कौशिक गगी अपने 200 युवा साथियों सहित एक बार दोबारा से घर वापसी करते हुए शिवसेना हिंदुस्तान में शामिल हुए। पटियाला के प्रसिद्ध चौक भगवान श्री परशुराम जी के चौक स्थित धर्मशाला में एक भव्य कार्यक्रम में श्री पवन गुप्ता जी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान में पार्टी का भगवा पका पहना कर सभी को शामिल किया, इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री क्षमाकांत पांडे एवम एडवोकेट श्री पंकज गौर पंजाब अध्यक्ष हिंदुस्तान अधिवक्ता सेना, श्री कृष्ण कुमार गाबा पंजाब प्रधान हिंदुस्तान व्यापार सेना, श्री हितेश रिंकू पंजाब अध्यक्ष हिंदुस्तान आईटी सेना, के अलावा अन्य नेता उपस्थित रहेशिवसेना हिंदुस्तान को पटियाला में उस समय बड़ी सफलता प्राप्त हुई जब शिवसेना हिंदुस्तान के पूर्व में रह चुके युवा नेता श्री राजेश कौशिक गगी ने दोबारा पार्टी में घर वापसी की। इस अवसर पर उनके लगभग 200 से ज्यादा समर्थक पार्टी में शामिल हुए।
पटियाला शहर के प्रसिद्ध चौक भगवान श्री परशुराम जी के चौक में स्थित धर्मशाला में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन युवा नेता श्री राजेश कौशिक गगी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें विशेष रूप से इन सब को शिवसेना हिंदुस्तान में दोबारा से शामिल करवाने के लिए श्री पवन गुप्ता जी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान एवं हिंदुस्तान शक्ति सेना विशेष रूप से पधारे।
उन्होंने शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी का भगवा पटका श्री राजेश कौशिक गगी को तथा उनके सैकड़ो समर्थकों को भगवा पटका पहना कर पार्टी में शामिल करने की घोषणा की। श्री पवन गुप्ता जी ने जब इस प्रकार की घोषणा की तब हाल में मौजूद सैकड़ो की संख्या में समर्थको ने शिवसेना हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर हाल को गुजा दिया।
इस अवसर पर श्री राजेश कौशिक गगी तथा उसके समर्थकों का श्री पवन गुप्ता जी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान ने अपने संबोधन में स्वागत करते हुए कहा की इन सभी के आने से शिवसेना हिंदुस्तान का संगठन पटियाला में ही नहीं पूरे पंजाब में मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार युवा साथियों ने शिवसेना हिंदुस्तान में बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं उससे शिवसेना हिंदुस्तान की लोकप्रियता भी साबित होती है उन्होंने कहा कि शिवसेना हिंदुस्तान युवाओं के अधिकारों के लिए तथा हिंदू समाज के मजबूती के लिए तथा हर प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ हमेशा ही संघर्षशील है।
श्री राजेश कौशिक गगी पूर्व युवा शिवसेना हिंदुस्तान के नेता ने पार्टी में शामिल होने के बाद श्री पवन गुप्ता जी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमें उनके बेमिसाल नेतृत्व पर पूरा विश्वास है। हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता उनके नेतृत्व में सनातन हिंदू धर्म के लिए हर प्रकार का संघर्ष करेंगे और पार्टी को पंजाब की सत्ता में लाने का भरसक प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वाले कुछ विशेष नाम इस प्रकार से हैं: युवा नेता श्री रोहित अटवाल, श्री हनी सिंह , श्री बलजीत अबलोवाल, श्री रणजीत सिंह, आकाश कंबोज, सुमित अबलोवाल, गुरप्रीत सिंह बग्गी पप्पू डेंटर, गुरमुख बॉबी बाई नंबर, धरम वीर राजू, इंद्र वर्मा नकुल, सुखविंदर सिंह, जगसीर सिंह, रंजीत भारद्वाज संदीप अबलोवल, श्रीमती बेबी, श्रीमती सुषमा मंडलेश्वर सुमन अंजू, इनके अलावा कुछ और युवा साथी जिनके नाम इस प्रकार हैं पुनीत विद्यमान सुमित टांक , मनिंदर राजपूत बनी वालिया, सुशांत सभरवाल, उत्तम गिल, निखिल वालिया, विवेक बागवान, सिल्की सोढी, किस्मत अली इत्यादि युवा साथी भी शामिल हुए।