शिव सेना हिंदुस्तान पटियाला की ओर से बाढ़ पीड़ित राहत कैंपों में बच्चों के लिए आज भी एक डेढ़ क्विंटल दूध प्रेम बाग पैलेस एवं महिंद्रा कॉलेज के लगाए गए राहत शिविरों में बांटा गया कल रात 11:00 बजे महिंद्रा कॉलेज के राहत कैंप में 25 से ज्यादा बाढ़ पीड़ित लोगों को रात में शिव सेना हिंदुस्तान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रविंद्र पाल आनंद रिटायर्ड डीएसपी पंजाब पुलिस ने विशेष रुप से उपलब्ध करवाया क्योंकि यह बाढ़ पीड़ित अपने अपने घरों की देखभाल करने के लिए कॉलोनियों में चले गए थे जब यह देर रात वापिस अपने राहत कैंप में पहुंचे तो सरकारी संसाधन द्वारा खाना उपलब्ध नहीं था। शिव सेना हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता जी के आदेश अनुसार इन सभी को खाना उपलब्ध कराया गया।
 शिव सेना हिंदुस्तान ने फैसला किया है कि बाढ़ पीड़ित गांव के लोगों की सेवा करने का प्रयास किया जाएगा श्री पवन गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सेना हिंदुस्तान ने सभी धार्मिक सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि वह बाढ़ पीड़ित गांव के भाइयों की मदद के लिए आगे आएं। शिव सेना हिंदुस्तान की आज की सेवा में श्रीमती स्वराज घुमन भाटिया प्रधान उत्तरी भारत महिला सेना, श्रीमती कांता बंसल उप प्रधान हिंदुस्तान महिला सेना श्री रविंद्र पाल आनंद रिटायर्ड डीएसपी पंजाब पुलिस एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव सेना हिंदुस्तान पंजाब, श्री केके गाबा पंजाब प्रधान  हिंदुस्तान व्यापार सेना, श्री रविंद्र सिंगला उप प्रधान पंजाब, प्रसिद्ध व्यापारी एवम समाज सेवक श्री धीरज गोयल, श्री शमाकांत पांडे उप प्रधान पंजाब श्री अमरजीत बंटी पंजाब प्रभारी हिंदुस्तान युवा सेना पंजाब श्री श्याम लाल प्रधान सब्जी मंडी पटियाला इत्यादि नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *