छठ मैया का पर्व बहुत पावन पवित्र एवं श्रद्धा पूर्ण से छठ घाट पर मनाया गया
आज छठ मैया का पर्व बहुत पावन पवित्र एवं श्रद्धा पूर्ण ढंग से पंजाब के पटियाला में बीएमडब्ल्यू के छठ घाट पर मनाया गया। इस पर्व को बड़ी श्रद्धा के साथ उत्तर प्रदेश बिहार के साथ-साथ देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है।
श्रीमती सुमन गुप्ता धर्मपत्नी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान एवं श्रीमती सुनीता गुप्ता धर्मपत्नी राजेश गुप्ता ने यह छठ पर्व अपनी पूज्य सास माता शिवरति गुप्ता जी के आशीर्वाद तथा आशीर्वाद से उनके साथ मनाया। छठ पर्व की विशेषता यह है कि सनातन धर्म के विधि विधान अनुसार छुपते हुए सूर्य भगवान की आज शाम आराधना की गई तथा कल सुबह उगते हुए सूरज की पूजा आराधना एवं जल दिया जाएगा। इन विधि के पूरे होने के बाद ही व्रत करने वाले अपने व्रत को संपूर्ण मानते हैं।
सनातन धर्म में ही अस्त होते हुए सूरज को तथा उगते हुए सूरज को पूजा अर्चना करने की विधि है जिससे जीवन का बहुत बड़ा संदेश मिलता है।
छठ पूजा के अवसर पर श्री पवन गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान की दोनों बेटियां कुमारी शोभा गुप्ता एवं कुमारी किरण गुप्ता तथा शिवसेना हिंदुस्तान के वरिष्ठ नेता श्री क्षमा कांत पांडे एवं श्री अमरजीत बंटी भी उपस्थित रहे।