शिव सेना हिंदुस्तान देश की आजादी का स्वतंत्रता दिवस पटियाला में धूमधाम से 15 अगस्त 2023 को पटियाला में एक विशाल समारोह आयोजित कर रहे है

0
WhatsApp Image 2023-08-12 at 5.20.36 PM

शिव सेना हिंदुस्तान देश की आजादी का स्वतंत्रता दिवस पटियाला में धूमधाम से 15 अगस्त 2023 को पटियाला में एक विशाल समारोह आयोजित करके मनाने जा रही है। कई खालिस्तानी आतंकवादी संगठन विशेष करके सिख फॉर जस्टिस के तथाकथित प्रमुख गुरुवंत सिंह पन्नू जो भी देश की धरती पर बैठकर बार-बार यह धमकी देता है कि मैं देश का तिरंगा झंडा नहीं पैर आने दूंगा उसकी चुनौती को चुनौती देते हुए शिव सेना हिंदुस्तान सरेआम बिना किसी डर के सरेआम देश का तिरंगा झंडा पटियाला में पूरी शान के साथ लहारेगी। देश की आजादी के लिए हमारे देश के कई शहीदों ने बहुत बड़ी बड़ी कुर्बानियां दी हैं जिसके परिणाम स्वरूप यह आजादी हमें प्राप्त हुई है शिव सेना हिंदुस्तान किसी भी आतंकवादी धमकी का डटकर विरोध करते हुए देश का आजादी दिवस बड़े धूमधाम से पटियाला में शिव सेना हिंदुस्तान के मुख्य कार्यालय में देश का राष्ट्रीय झंडा तिरंगा फहराकर देश की आजादी के लिए शहीद होने वाले शहीदों को याद करेगी और देश की आजादी का दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस संबंधी 15 अगस्त 2023 को पुराने बस स्टैंड पटियाला के नजदीक शिवसेना हिंदुस्तान के मुख्य कार्यालय के परिसर में एक समारोह 10:00 बजे सुबह आयोजित किया जाएगा जिसमें पटियाला से संबंधित शिवसेना हिंदुस्तान के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। इस समारोह में देश का राष्ट्रीय झंडा तिरंगा फहराने की रस्म पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री पवन गुप्ता जी करेंगे।
समारोह में देशभक्ति के गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे।
उपरोक्त विषय की जानकारी एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्री पवन गुप्ता जी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेना हिंदुस्तान ने दी। इस पत्रकार वार्ता में उनके साथ पार्टी की महिला इकाई के उत्तर भारत अध्यक्ष श्रीमती स्वराज घुमन भाटिया, महिला इकाई की उत्तर भारत उप प्रधान श्री मति कांता बंसल, श्री हेमराज गोयल राष्ट्रीय सलाहकार,श्री क्षमा कांत पांडे उप प्रधान पंजाब श्री रविंद्र सिंगला उप प्रधान पंजाब, श्री पंकज गौड़ पंजाब प्रधान हिंदुस्तान अधिवक्ता सेना, श्री के के गाबा पंजाब प्रधान हिंदुस्तान व्यापार सेना, श्री राहुल बडूंगर जिला प्रधान युवा सेना पटियाला, श्री भोला शर्मा उप प्रधान पटियाला श्री राकेश कुमार उप प्रधान पटियाला एवं अन्य वरिष्ठ नेता हाजिर रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

test